Hindi News

जबलपुर कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुए चोर

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
जबलपुर कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुए चोर

JABALPUR NEWS : जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े बाइक सवार चोरो ने एक दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और 60 हजार रु गल्ले से फरार हो गए।वही जब दुकान संचालक राजेंद्र गुप्ता अपनी दुकान में आया तो उसने देखा की 60 हजार रु गल्ले से गायब थे। वही सीसीटीवी देखने पर पता चला की बाइक में दो युवक आए और दुकान के अंदर घुसकर गल्ले से 60 हजार रु चोरी कर बाइक से फरार हो गए।

मामला दर्ज 

पीड़ित राजेंद्र गुप्ता ने विजय नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की वह कृषि उपज मंडी में वह मटर का व्यापार करता है, वही वह किसी काम से अपनी दुकान से मंडी में काम से पास में गया था,जब वापस आया तो गल्ले में रखे 60 हजार रु गायब थे। सीसीटीवी चैक करने पर दो अज्ञात लोग दुकान में आते हुए दिखे और उसके कुछ देर बाद वह बाइक से फरार हो गए। जहाँ पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की पातासाजी शुरू करदी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews