केंद्रीय मंत्री ने दुर्गावती बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री ने दुर्गावती बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

दमोह।गणेश अग्रवाल।

गोंडवाना साम्राज्य की रानी महान वीरांगना रानी दुर्गावती का आज बलिदान दिवस है। देश भर में उनके बलिदान को याद किया जा रहा है तो दुर्गावती की संग्राम स्थली रही दमोह जिले के सिग्रामपुर में भी उन्हें याद किया गया। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने सिग्रामपुर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रधांजलि दी। इस स्थल पर आज के दिन दशकों से भव्य आयोजन होते आ रहे हैं लेकिन इस साल कोरोना संकट के मद्देनजर बहुत ही छोटा सा आयोजन करके वीरांगना को याद किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने दुर्गावती के बलिदान और उनके शौर्य को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणा से भरा है और देश भर में उनकी गाथा से लोग परिचित है और आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जबेरा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews