Hindi News

VIDEO VIRAL: फिल्मी स्टाइल में हुआ सरपंच का अपहरण, ये है पूरा मामला

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

नीमच, कमलेश सारडा। रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डायली के सरपंच का फिल्मी स्टाइल में अपहरण किया गया है। सरपंच की बाइक को रुकवा कर उन से मारपीट कर आरोपी बोलेरो गाड़ी में जबरन बिठाकर ले गए। सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो वायरल (VIDEO VIRAL)  हुआ है। सगाई के विवाद को लेकर अपहरण हुआ है। वहीँ मामले में रामपुरा पुलिस सरपंच व आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews