आइफा की तरह क्या आईपीएल भी चढ़ जाएगा कोरोना की भेंट

आइफा की तरह क्या आईपीएल भी चढ़ जाएगा कोरोना की भेंट

दिल्ली।

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में आतंक मचा रखा है। खबरों के मुताबिक देश के कुल 34 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। जहां एक और मध्यप्रदेश में होने वाला iifa अवार्ड फंक्शन कोरोना का शिकार हो गया वहीं अब आईपीएल के भी इसकी चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि इस मामले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल की तारीख में किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है, वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। लोगों से मिलने से इस संक्रमण फैलने की आशंका अधिक है। इसलिए 29 मार्च को मुंबई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 की तारीख को आगे बढ़ाने या रद्द करने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना वायरस के चलते बीबीसीआई अध्यक्ष के सामने या प्रस्ताव रखा गया है कि मैच हो या ना हो लेकिन दर्शकों को स्टेडियम ना बुलाया जाए बल्कि सभी दर्शक टीवी पर ही आईपीएल मैच देखें।

बता दें कि महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले आईपीएल की तैयारी पूरी हो चुकी है और बीसीसीआई का भी कहना है की तारीख में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई ने साथ में यह भी कहा है कि यदि 29 मार्च को हालात बिगड़ते हैं तो आईपीएल मैच रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर के बाद अब देखना है कि iifa की तरह ही क्या आईपीएल भी इसकी भेंट चढ़ जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews