लॉकडाउन का पालन कराने CSP ने उड़ाया ड्रोन, सड़कों पर नहीं घूमने की सख्त हिदायत

लॉकडाउन का पालन कराने CSP ने उड़ाया ड्रोन, सड़कों पर नहीं घूमने की सख्त हिदायत

बुरहानपुर/शेख रईस

कोरोनो वायरस की महामारी को रोकने देश भर में शासन प्रशासन लोगों से घरो में रहने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग बेवहज घरों से निकल कर लॉक डाउन का पालन नही कर रहे हैं। जगह जगह लोग भीड़ इकट्ठी हो रही है, कुछ बाजारों में तफरीह करने निकल रहे हैं। इसे देखते हुए बुरहानपुर में पुलिस प्रशासन ने अब लोगों पर सख्ती बरतने का मूड बना लिया है। शहर में जगह जगह बेरिकेट्स लगा कर नजर रखी जा रही है वहीं बुरहानपुर CSP देवेंद्र यादव लगातर क्षेत्र में पेट्रोलिग कर रहे हैं, साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर रहे है।

मंगलवार को भी उन्होंने बुरहानपुर के प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से नजर रखने के लिये कमान अपने हाथ में ली और खुद ड्रोन उड़ाकर स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही शाम होते ही उन्होंने मोटरसाइकिल पर पुलिस टीम के साथ शहर की गलियों का भ्रमण भी किया जहां उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन कर घरों में रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव, गणपति थाना प्रभारी चेनसिंह उइके, ट्रैफिक सूबेदार हेमंत पाटीदार सहित पुलिस जवानों को टीम मौजूद थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews