शिकार करना पडा महंगा, हथियार-चीतल के अवशेष के साथ 4 गिरफ्तार

Four-accused-arrested-on-hunting-in-burhanpur

बुरहानपुर।शेख रईस।

बुरहानपुर महाराष्ट्र के सीमावर्ती जलगाव जिले के मेलघाट वन मंडल के वन परिक्षेत्र डोलारखेडा के जंगल से वन विभाग के अमले ने हिरण प्रजाति के वन्यजीव चीतल का शिकार करते बुरहानपुर निवासी 4 आरोपियों मोहम्मद नईम उल्ला अंसारी, अब्दुल खां रहमान खां, मोहम्मद रफीक अब्दुल, गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की चार पिस्टल एक रायफल व चाकू व चीतल के अवशेष जप्त किए है दरअसल वन परिक्षेत्र  डोलारखेडा मेलघाट टाईगर सेंचूरी से सटा हुआ है और यहां आए दिन वन्यजीवों के शिकारी आते रहते है 30 वनकर्मियों का दल गश्त कर रहा था इस बीच मुखबिर की सूचना पर शिकारियों द्वारा शिकार करने की सूचना मिली इस पर  घेराबंदी करके आरोपी शिकारियों को हिरासत में लिया गया अन्य असला व सामान और अन्य आरोपियों की सर्चिंग के लिए महाराष्ट्र वन विभाग का अमला बुरहानपुर पहुंचा और सर्चिंग अमले को और भी शिकारियों के होने की उम्मीद है वन विभाग ने आरोपी शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दोषी साबित होने पर आरोपियो को 7 साल तक की सजा हो सकती है महाराष्ट्र वन विभाग का अमला जैसे ही गणपति नाका थाना आरोपियों को लेकर पहुंचा मीडिया का जमावडा लग गया वहीं जब अमला आरोपियों को लेकर उनके घर सर्चिंग के लिए गया तो इलाके में हडकंप मच गया और लोग तरह तरह की बाते करने लगे महाराष्ट्र वन विभाग के वनपाल पीपी शेजले की अगुवाई में करी एक दर्जन वनकर्मियों का अमला बुरहानपुर पहुंचा था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews