मप्र नगरीय निकाय चुनाव : AAP ने जारी की लिस्ट, बुरहानपुर से इन्हें बनाया महापौर प्रत्याशी

नगरीय निकाय चुनाव

बुरहानपुर, शेख रईस। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में  नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है, इसके पहले चुनाव आयोग (Election Commission) से लेकर राजनैतिक पार्टियों (Political Parties) की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में बीजेपी-कांग्रेस से पहले बाजी मारते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party-AAP) ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बुरहानपुर (Burhanpur)  से महापौर (Mayor) पद के लिए श्रीमती प्रतिभा संतोष दीक्षित को प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है।

यह भी पढ़े… मुरैना कलेक्टर का एक्शन- 9 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस, वेतन काटने के निर्देश

दरअसल, मध्यप्रदेश में जहां अभी सभी राजनीतिक दल निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं,  प्रवेक्षकों के दौरे भी हो रहे है वही मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रियाज़ खोकर ने बताया कि सर्व सम्मति से बुरहानपुर से महिला महापौर प्रत्याशी के रूप में श्रीमती प्रतिभा संतोष दीक्षित के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने की है।

यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव : इस पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, यहां देखें

आपको बता दे श्रीमती प्रतिभा संतोष दीक्षित उच्च शिक्षित होने के साथ साथ समाज सेवा में भी सक्रिय है। उनके द्वारा हाल ही में आप आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई थी साथ ही शहर के मूलभूत विकास के प्रति उनकी सक्रियता से उन्हें काफी मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा (BJP) में जहां अभी भी पार्टी प्रत्याशी पर मंथन चल रहा है वही आप आदमी पार्टी के इस कदम में दोनों ही दलों में हलचल तेज हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews