मंत्रीजी कर रहे थे पत्रकारों से बात, अचानक कर दिया मधुक्खियों ने हमला, फिर हुआ ये

मंत्रीजी कर रहे थे पत्रकारों से बात, अचानक कर दिया मधुक्खियों ने हमला, फिर हुआ ये

बुरहानपुर, शेख रईस। मंत्रीजी कोरोना को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे कि इसी बीच वहां मधुमक्खियों (honey bee) ने हमला कर दिया। इसके बाद आसपास खड़े बीजेपी विधायक, कार्यकर्ता, पत्रकार और अन्य लोगों ने भागकर खुदको बचाया।

चुनाव प्रचार में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर केंद्र और राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

नेपानगर पहुंचे वन मंत्री कुंवर विजय शाह आज मधुमक्खियों के हमले में बाल बाल बच गए। वह यहां कोरोना की व्यवस्थाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उनके अंगरक्षक ने मुध मक्खियों के झुंड को आता देखा और सबसे पहले मंत्रीजी के पास खड़ी नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर को हटाया। उसके बाद मंत्री और यहां मौजूद लोगों व पत्रकारों ने खुद को बचाया। सब लोग अंदर की तरफ भागे और छिपकर अपने आप को बचाया। कोई शिकार नहीं मिलने के कारण मधुमक्खियों का झुंड आगे निकल गया। अच्छी बात रही कि इस दौरान किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews