
शेख रईस/बुरहानपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जिले भर में जगह जगह उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किये गये। बुरहानपुर, शाहपुर ,नेपानगर सहित क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई जिसमे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी,पूर्व महापौर अनिल भौसले सहित कई नेताओं जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर जय भवानी जय शिवाजी के जय घोष के नारे भी लगाये।
बुरहानपुर जिले के उपनगर लालबाग में मराठा समाज द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में क्षेत्र में निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अलग ही अंदाज़ में नजर आये। उन्होंने शिवाजी जयंती पर अखाड़े में उतरकर मंडल के साथ लेझिम खेल कर सबको चकित कर दिया। काफी देर लेझिम पर हाथ आजमाने के बाद उन्होंने पूजा अर्चना कर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

