Corona के तहत पाबंदियों के चलते आरटीओ और यातायात विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, 5 बसों को किया जब्त

corona, burhanpur

बुरहानपुर, शेख रईस।  मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के बुरहानपुर (burhanpur) जिले में कोरोना (corona) के चलते एक फिर बड़ी कार्यवाही की गई। सोमवार- मंगलवार के दरमियान रात 3:00 बजे यातायात सूबेदार (traffic subedar) हेमंत कुमार पाटीदार और परिवहन विभाग अधिकारी (transport department officer) राजेश कुमार भूरिया की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र जा रही बसों पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की है।

लगभग 4:00 बजे सभी बसों को बस स्टैंड में एकत्रित किया गया और यहां से सभी यात्रियों को दूसरी बसों से उनके घर पहुंचाया गया। यात्रियों में इंदौर वालों को इंदौर की बस में बैठाया गया और महाराष्ट्र से आने वालों को महाराष्ट्र बॉर्डर पर छुड़ाया गया।

आपको बता दें कि सभी बसें ओवरलोड थी और यात्रियों के पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। लगभग 5 बसों में 200 से अधिक यात्री सवार थे। जो बसे पकड़ाई उनमें रॉयल बस इंदौर से अमरावती जा रही थी। हंस बस अकोला से इंदौर जा रही थी। बाबा बस इंदौर से अकोला जा रही थी। धारावी इंदौर से औरंगाबाद जा रही थी। और चौहान महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी।

यह भी पढ़ें… लापरवाही पर एक्शन, कलेक्टर ने उपयंत्री–पंचायत सचिव को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

यह परिवहन विभाग आरटीओ राकेश कुमार भूरिया और यातायात सूबेदार हेमंत कुमार पाटीदार पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। इसमें एक बस कोतवाली को सुपुर्द की गई। दो बसें लाल बाग थाने को सुपुर्द की और दो शिकारपुरा थाने को सुपुर्द की जा चुकी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews