ऑरेंज जोन में MP का ये जिला, एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

ऑरेंज जोन में MP का ये जिला, एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

बुरहानपुर।शेख रईस ।बुरहानपुर में कोरोना तेज़ी से पैर पसार रहा है सबसे पहले बुरहानपुर में मलकापुर निवासी महिला जो कि निजी चिकित्सा भर्ती थी की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई इसके बाद बुरहानपुर शहर के पूर्व पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद तेज़ हुए सर्वे जांच के बाद एक साथ 17 मरीज मिले थे जिसमे सबसे ज्यादा लोग पूर्व पार्षद के सम्पर्क के मिले थे।स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेज़ी लाते हुए 116 लोगो के सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजा था।जिसके बाद रविवार के दिन 95 लोगो की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुए थी लेकिन रविवार को देर रात्रि कोविड 19 की जांच रिपोर्ट में अब 16 नये कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संख्या 35 हो गई है जो कि चिंताजनक है।

हैरानी की बात ये है कि केन्द्र की जारी लिस्ट मे एमपी का यह जिला ऑरेंज जोन है लेकिन आज सोमवार को एक साथ 16 कोरोना मरिजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मरीजों की संख्या यहां 35 पहुंच गई है, ऐसे में इसके रेड जोन में जाने के आसार है।

दरअसल, बुरहानपुर में रविवार को 95 कोविड19 नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद जिले वासियों के साथ साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली थी लेकिन देर रात्रि में मिली कोविड 19 के सैम्पल की जांच रिपोर्ट में 16 नये मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है कोरोना मरीजों की संख्या 35 हो गई है जिसमे से कोरोना से मारने वालो की संख्या 3 हो गई है। प्रशासन द्वारा 1 मई की रात्रि से लागया गया कर्फ्यू आज भी जारी रहेगा जिसके आदेश नवागत कलेक्टर ने जारी किये हैं वही कोरोना से जुड़ी भृमक पोस्ट करने पर भी सोशल मीडिया पर जिले में प्रतिबंध लगाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews