Hindi News

आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर्स टूटे, यहां जानें आज 3 जनवरी का शेयर मार्केट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
आज यानी 3 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और आईटी शेयरों में दिखाई दे रही है।
आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर्स टूटे, यहां जानें आज 3 जनवरी का शेयर मार्केट

आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स 618 अंक टूट चुका था। आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 80,072.99 पर शुरू किया था। बाजार के शुरू होते ही सेंसेक्स नीचे गिरना शुरू हो गया और सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स ने अपना सबसे निचला स्तर 79,314.23 अंक छुआ। इसके साथ ही आज निफ्टी भी लाल निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी ने सुबह 10:30 बजे तक डेढ़ सौ अंकों से ज्यादा की गिरावट झेली। आज निफ्टी ने अपना कारोबार 24,196 के स्तर पर शुरू किया और कारोबार के दौरान निफ्टी का सबसे निचला स्तर 24,013.40 देखा गया।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि महज 12 शेयरों में तेजी देखी गई। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई, जबकि 20 में तेजी देखने को मिली। वहीं आज NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग और आईटी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई।

जानें 3 जनवरी के एशियाई बाजार का हाल

आज एशियाई बाजारों में भी कारोबार लाल निशान में नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज 0.96% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, कोरिया के कॉस्पी में आज 2.008% की शानदार तेजी देखी जा रही है। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज 0.46% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। 2 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.36% की गिरावट लेकर 42,392 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एस&पी 500 0.22% की गिरावट के साथ 5,868 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा था बीते दिन का कारोबार

भारतीय शेयर बाजार के 2 जनवरी के कारोबार पर नजर डालें, तो बीते दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स बीते दिन 1,436 अंक चढ़कर 79,943 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 445 अंक उछलकर 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन बीएसई मिडकैप 416 अंकों की तेजी के साथ 47,091 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 377 अंकों की तेजी के साथ 56,127 के स्तर पर बंद हुआ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews