बैंक की छुट्टियां : 12 से 27 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित, देखें लिस्ट

15 अगस्त शुक्रवार को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी दिन कुछ राज्यों में पारसी नववर्ष और जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे।
bank holiday 2026

August Bank Holidays 2025 : अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें। 12 से 27 अगस्त के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है।इन अवकाशों में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के साथ शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार शामिल है। बैंक बंद के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिसे कई काम हो सकेंगे। आईए जानते है अगस्त में कब कब बैंक बंद रहेंगे…

इस तरह तय होती है बैंक की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

जानिए अगस्त में कब कब बंद रहेंगे बैंक

  • 13 अगस्त- मणिपुर , देशभक्त दिवस
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
  • 17 अगस्त- रविवार
  • 16 अगस्त- जन्माष्टमी , पारसी नव वर्ष गुजरात , महाराष्ट्र
  • 24 अगस्त-रविवार
  • 26 अगस्त-गणेश चतुर्थी कर्नाटक और केरल (चौथा शनिवार)
  • 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना
  • 28 अगस्त- नुआखाई ओडिशा, पंजाब , सिक्किम
  • 31 अगस्त रविवार

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews