बैंकिंग सेक्टर में अनेक बदलाव होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2026 से बेसिंग सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट, डिजिटल पेमेंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम (Banking New Rules) लागू होंगे। जिसका सीधा असर खाताधारकों पर बढ़ेगा। कुछ बैंकों ने अपनी कुछ सर्विस भी महंगी कर दी है, वहीं कुछ ने ग्राहकों को राहत दी है। इसलिए ग्राहकों को पहले से नए नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। ग्राहकों को 1 अप्रैल से अब कंप्लीमेंट्री लौंजक एक्सेस की सुविधा नहीं मिलेगी। यह डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ-साथ रेलवे लाउंज पर भी लागू होगा। एनपीसीआई के निर्देश के बाद पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और एचडीएफसी बैंक समेत कई बैंकों इस बदलाव का ऐलान भी कर दिया है।

एटीएम से जुड़े नए नियम 

कई बैंकों ने  एटीएम से कैश विड्रोल लिमिट और यूपीआई ट्रांजेक्शन से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक बैंक शामिल हैं।

  • एचडीएफसी बैंक ने एटीएम के जरिए यूपीआई आधारित कैश विड्रोल को मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल करने का फैसला लिया है। मंथली लिमिट पर होने पर प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एचडीएफसी बैंक के सभी एटीएम में ग्राहकों को पांच फ्री कैश विड्रोल की अनुमति होती है।
  • पंजाब नेशनल बैंक ने अपने डेली कैश विड्रोल लिमिट में बदलाव किया है। जो कुछ चुनिंदा कार्ड लागू होंगे। कुछ कार्ड के लिए कैश विड्रोल लिमिट 50 हजार रुपये से लेकर 75,000 रुपये है। कुछ ऐसे कार्ड जिन पर पहले 1 लाख रुपये कैश विड्रॉल की अनुमति थी, उनकी लिमिट भी घटा दी गई है।
  • बंधन बैंक ने डेबिट कार्ड के लिए फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया है। ग्राहकों को हर महीने पांच वित्तीय लेन देन और अनलिमिटेड गैर-वित्तीय लेनदेन की अनुमति होगी। वहीं अन्य बैंकों के एटीएम से मेट्रो सिटी में ग्राहक 3 फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन मेट्रो शहरों में फास्ट 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।

एसबीआई नए नियम

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 3 बड़े बदलाव 1 अप्रैल से करने वाला है। हर स्टेटमेंट साइकिल के लिए कैशबैक की लिमिट 4,000 रुपये होगी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 5% और ऑफलाइन पर 1% कैशबैक मिलेगा। प्रत्येक मोड की लिमिट 2,000 रुपये तय की गई है। हालांकि कुछ एमसीसी को छोड़कर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट्स, टोल और सरकार संबंधित लेनदेन पर कोई कैशबैक नही मिलेगा।

अब 1 अप्रैल से स्टेटमेंट क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने की लिमिट हर महीने 60,000 रुपये होगी। हालांकि कुछ क्रेडिट कार्ड पर यह बदलाव लागू नहीं होगी। फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोन पे एसबीआई कार्ड सुलेक्ट को छोड़कर सभी स्टेटमेंट क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स को लेकर 4,000 रुपये मल्टीपल तक की सीमा में रिडीम कर सकते हैं।

HDFC बैंक लॉकर नए नियम

1 अप्रैल से एचडीएफसी बैंक लॉकर के नए नियम लागू होंगे। शुल्क में 184% की वृद्धि हुई है। मेट्रो प्लस कैटेगरी को भी शुरू किया जाएगा। शुल्क लोक के साइज़ और क्षेत्र पर निर्भर करेगा। बदलाव के बाद लॉकर रेंट कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 40,000 रुपये सलाना है।

यस बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

यस बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में यूटिलिटी ट्रांजैक्शन फीस यूटिलिटी एंड सर्विस ट्रांजैक्शन फीस के तौर पर नजर आएगा। थ्रेसहोल्ड फीस पर राहत दी गई है। यस प्राइवेट क्रेडिट कार्ड के लिए थ्रेसहोल्ड लिमिट 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक दिया गया है। MARQUEE/RESERV के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये और अन्य रिटेल क्रेडिट कार्ड के लिए 25,000 रुपये हो।

टोल/ब्रिज ट्रांजैक्शन पर कार्ड स्टेटमेंट में ट्रांसपोर्टेशन फीस के तौर पर नजर आएगा। यस प्राइवेट/MARQUEE/RESERV के लिए थ्रेसहोल्ड लिमिते अब 75,000 रुपये और अन्य रिटेल क्रेडिट कार्ड के लिए 50,000 रुपये है।

वॉलेट फीस में बदलाव हुआ है। थर्ड पार्टी वॉलेट के लिए 2 हजार रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नही लगेगा। लिमिट पार होने पर 1% शुल्क लगेगा। पेनल्टी की लिमिट अधिकतम 5,000 रुपये है।

इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

इंडसइंड बैंक के ग्राहकों को 1 अप्रैल से खर्च के क्राइटेरिया के आधार पर डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस सुविधा मिलेगी। अलग-अलग कार्ड के लिए स्पेन्ड थ्रेसहोल्ड और कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस अलग निर्धारित किया गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक नए नियम 

कोटक महिंद्रा बैंक में कई सेवाओं की शुल्क में बदलाव किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहे हैं। ईसीएस/एनएसीएच ट्रांजैक्शन पहली बार फेल होने पर  550 रुपये इंस्टेंस शुल्क भुगतान करना होगा। दूसरी बार ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी 550 रुपये शुल्क लगेगा। पहले हर ट्रांजैक्शन के फेल होने 500 रुपये फीस का भुगतान करना पड़ता था।

डेबिट कार्ड से संबंधित शुल्क में भी बदलाव किया गया है। एवेरीडे डेबिट कार्ड के लिए इश्यूएंस  और एनुअल फीस को 259 रुपये से बबढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। प्रोग्राम कस्टमर के लिए मंथली कैश ट्रांजैक्शन फीस में भी संशोधन हुआ है। इसके अलावा 1 अप्रैल से बैंक थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन फीस लागू करने जा रहा है। मंथली फ्री लिमिट 25,000 रूपते होगी। लिमिट पार होने पर प्रत्येक 1,000 रुपये के अमाउंट पर 5 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। हालांकि पेनल्टी की सीमा 150 रुपये से अधिक नहीं होगी।

sms-alert-charges-april26 (1)

आरबीआई लागू करेगा दो नए नियम 

  • आरबीआई ने सभी डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए ने टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। किसी खास फैक्टर को अनिवार्य नहीं किया गया है। यूजर्स किसी भी दो फैक्टर को चुन सकते हैं। इससे सुरक्षा बढ़ सकती है।
  • 1 अप्रैल से बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नए नियम लागू होंगे। खाताधारकों को सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। किसी प्रकार नो-कैश डिपॉजिट चार्ज नहीं लगेगा