Hindi News

JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 2 अप्रैल से परीक्षा 

Published:
जेईई मेंस 2 से 4 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने इसे डाउनलोड किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप यहाँ बताया गया है। 
JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 2 अप्रैल से परीक्षा 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 29 मार्च को 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली जेई मेंस परीक्षा (JEE Main 2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। बाकी तारीखों के लिए हॉल टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एनटीए ने उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी है। यह सुनिश्चित जरूर करें प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किए गए फोटो आईडी को भी लाना होगा। हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया है। प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी संबंधित समस्याओं के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर जेईई मेंस 2026 सेशन-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यह एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसमें सारी जानकारी को अच्छे से सत्यापित करें और फिर डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका दो से तीन प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें। क्योंकि परीक्षा केंद्र पर इसका सत्यापन किया जाएगा।  ई-एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।

परीक्षा का शेड्यूल 

जेईई मेंस सेशन 2 का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक होगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पेपर 2ए और 2बी दोदोनों ही पेपर्स के लिए आवेदन किया है, उन्हें 30 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा। पेपर  2 का आयोजन 7 अप्रैल को होने वाला है।

202603291093749373
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews