Hindi News

अब इस लघु वित्त बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 366 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.75% रिटर्न 

Published:
एक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। मार्च में दूसरी बार रेट्स अपडेट किए गए हैं। चुनिंदा टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। 
अब इस लघु वित्त बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 366 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.75% रिटर्न 

AI Generated Image

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक मार्च में एक बार फिर फिक्स डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक नया टेन्योर भी शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कुछ टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।

नई दरें डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए लागू की गई हैं। जिसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करके ब्याज दरों को सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 375 दिन से लेकर 400 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। इसपर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं मिलती। सभी के लिए इंटरेस्ट रेट 8% है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 7.77% ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर 7.50% ब्याज मिल रहा है। 401 दिन के लेकर 2 साल तक के निवेश पर 7% इंटरेस्ट मिलेगा। बैंक 271 दिन से लेकर 5 साल तक का निवेश करने पर 7% या इससे अधिक सलाना ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 5.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 5.25%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.77%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 365 दिन- 7%
  • 366 दिन से लेकर 374 दिन- 7.25%
  • 375 दिन से लेकर 400 दिन तक- 8%
  • 401 दिन से लेकर 730 दिन तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.77%
  • 5 साल- 7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नए रेट लागू 

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू किए हैं। 1 महीने से लेकर 120 महीने तक की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 5.25% से लेकर 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कुछ टेन्योर पर ही एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। ग्राहकों को सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 13 महीने तक के आरडी स्कीम पर मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 8% है।

यहाँ चेक करें आरडी और एफडी की नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews