Hindi News

आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर टूटे, सेंसेक्स में 700 अंकों की कमजोरी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय शेयर बाजार में आज भूचाल मच गया है। दरअसल आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अड़ानी ग्रुप के सभी 10 शेयर में लाल निशान नजर आ रहा हैं। जानिए आज का शेयर बाजार का कारोबार।
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर टूटे, सेंसेक्स में 700 अंकों की कमजोरी

भारतीय शेयर बाजार में 21 नवंबर को लाल निशान में कारोबार दिखाई दे रहा है। आज के दिन के शेयर बाजार में सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट दिखाई दी है। जबकि आज निफ्टी भी 200 अंक फिसल गया है। इस गिरावट के चलते सेंसेक्स ने अपना कारोबार 76,800 पर शुरू किया है। जबकि निफ्टी ने 200 अंकों की गिरावट के साथ अपना कारोबार 23,300 के स्तर पर शुरू किया है। गौतम अडानी की खबरों के बीच शेयर बाजार में भी अडानी ग्रुप को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

आज अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाजार पर नजर डाली जाए तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट दिखाई दे रही है। जबकि सिर्फ पांच शेयरों में तेजी का कारोबार देखने को मिला है। आज के कामकाज में बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है।

गौतम अडानी की धोखाधड़ी की खबरों के बीच अडानी ग्रुप में बड़ी गिरावट

वहीं गौतम अडानी की धोखाधड़ी की खबरों के बीच अडानी ग्रुप को एक बड़ा संकट झेलना पड़ा है। दरअसल आज कारोबार के दौरान अडानी पोर्ट्स के शेयर में 10% का लोअर सर्किट देखने को मिला है। जबकि ग्रुप के आज सभी 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आज के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में हल्की तेजी नजर आ रही है। लेकिन बाजार को स्थिरता नहीं मिलती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि गौतम अडानी पर न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक बड़ा आरोप लगा है। जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है।

जानिए कैसा है आज एशियाई बाजारों का हाल

वहीं 21 नवंबर के कारोबार में एशियाई बाजारों पर भी प्रभाव देखा जा रहा है। बता दें कि आज एशियाई बाजारों में भी कारोबार मिला-जुला नजर आया है। जानकारी के अनुसार जापान के निक्‍केई पर नजर डाली जाए तो यहां 0.83% की तेजी लेता हुआ नजर आ रहा है। जबकि कोरिया के कोस्पी में 0.19% की बढ़त
नजर आई है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.14% की कमजोरी नजर आई है। जबकि 20 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस का आंकड़ा देखा जाए तो इसके कामकाज में 0.32% की बढ़त नजर आई है। जिसके चलते यह 43,408 के स्तर पर बंद हुआ है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews