अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद सोना-चांदी की कीमतों के साथ अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल और मुद्रा बाजार पर बड़ा असर देखने को मिला है। वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) मजबूत होकर 100 के पार बना हुआ है। विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,030.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 59.160 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
जून महीने के आखिरी शुक्रवार (26 जून 2026) को भारतीय सराफा बाजार में भी हलचल देखी गई। 28 जून को सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,150 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई । 18 कैरेट सोने का दाम 1,08,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,20,000 रुपये पर रहा। बता दें कि अलग-अलग शहरों में जीएसटी, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के संकेत
से निवेशकों का रुझान सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट से हटकर सुरक्षित सरकारी बॉन्ड की तरफ बढ़ने लगा है, ऐसे में आने वाले समय में सोने-चांदी की चाल अमेरिकी फेड के फैसलों और डॉलर की मजबूती से प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) का भाव फिलहाल 72 से 73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग $70.24 प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। इससे महंगाई का खतरा कम हुआ है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक संकट का समाधान नहीं होता और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया स्थिर नहीं होता, तब तक बाजार में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें वेट एंड वॉच की पॉलिसी फॉलो करना चाहिए।
बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय के आखिरी भाव ही शनिवार-रविवार मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






