Hindi News

इस सरकारी बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये 4 नियम, 15 जुलाई से होंगे लागू, जानें डिटेल 

Published:
बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव का ऐलान किया है, जो 15 जुलाई से लागू होने वाले हैं। इसमें एयरपोर्टल लाउंज फीचर से लेकर फाइनेंस चार्ज शामिल हैं। उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card Rules) से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं। इसकी जानकारी बैंक ने एक नोटिफिकेशन के जारी दी है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के लिए खर्चों की लिमिट बढ़ाई गई है। इसके अलावा 15 जुलाई से चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के लिए संशोधित फाइनेंस चार्जेस भी लागू होने वाले हैं। BOBCARD एचपीसीएल कार्ड के लिए रिवार्ड और फ्यूल सरचार्ज वेफर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बैंक ने कुछ सेवाएं भी बंद करने की घोषणा की है।

भारत में बीओबी Eterna, Eterna (एफडी), टियारा और वरुनाह प्रीमियम क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा पाने के लिए हर कैलेंडर तिमाही 75,000 रुपये का खर्च करना होगा। इससे पहले यह सीमा 40,000 रुपये थी।

फाइनेंस चार्ज में भी वृद्धि 

Eterna, एटर्ना (एफडी) और टियारा के लिए फाइनेंस चार्जेस में वृद्धि की घोषणा की है। 15 जुलाई से शुल्क को 3.25% से बढ़ाकर 3.75% प्रतिमाह कर दिया गया है। मतलब अब उपयोगकर्ताओं को सालाना 45% तक फाइनेंस चार्जेस का भुगतान करना पड़ेगा, जो पहले 39% था।

फ्यूल सरचार्ज छूट में बदलाव 

BOBCARD एचपीसीएल कार्ड के लिए 15 जुलाई 2026 से संशोधित रिवार्ड और फ्यूल सरचार्ज वेवर लागू होने वाला है। एक्सीलरेटेड रीवार्ड प्वाइंट्स और सरचार्ज में छूट एचपीसीएल द्वारा बीओबीकार्ड के साथ शेयर की गई मर्चेंट लिस्ट पर निर्भर करती है। ये सुविधाएं लिस्ट में शामिल योग्य मर्चेंट लिस्ट में प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे।

15 जुलाई के बाद जारी होने वाले कई कार्ड पर नहीं मिलेगा इंश्योरेंस फीचर

बैंक ने कई क्रेडिट कार्ड के लिए इंश्योरेंस फीचर में भी बदलाव किया है। 15 जुलाई के बाद जारी किए गए कुछ कार्ड पर एयर और नॉन और एक्सीडेंटल डेथ कवर इंश्योरेंस लागू नहीं होंगे। हालांकि इन सभी प्रोडक्ट्स के लिए इंश्योरेंस फीचर 25 अगस्त 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा। इस लिस्ट में टियारा, प्राइम, एलिट, प्लेटिनम, सिलेक्ट, सिग्नेचर, एश्योर, प्रगति BGGB, प्रगति बीआरकेजीपी, प्रगति बीयूपीबी, कॉर्पोरेट प्लेटिनम, स्वालंबन इत्यादि क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

final-revision-in-charges-benefits-effective-july-202615
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews