Hindi News

पेटीएम के निवेशकों के लिए शानदार रहा 9 दिसंबर का दिन, 3 साल बाद लौटी रौनक

Written by:Rishabh Namdev
Published:
पेटीएम के लिए 9 दिसंबर का दिन यादगार बन गया। दरअसल लंबे समय बाद पेटीएम का शेयर ₹1000 के स्तर को छूने में कामयाब हो गया। पिछले 7 महीनों में पेटीएम का यह शेयर 225 फ़ीसदी तक उछला है।
पेटीएम के निवेशकों के लिए शानदार रहा 9 दिसंबर का दिन, 3 साल बाद लौटी रौनक

पेटीएम के शेयर निवेशकों के लिए 9 दिसंबर का दिन शानदार रहा। दरअसल लंबे समय से गिरावट को झेल रहा पेटीएम का शेयर 3 साल बाद ₹1000 के स्तर को छूने में कामयाब हो गया। जिसके चलते निवेशकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। 19 जनवरी 2022 को पेटीएम का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। लेकिन लिस्टिंग के 2 महीने के बाद ही इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। बता दें कि यह शेयर ₹1000 से नीचे पहुंच गया था।

बता दें कि आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम का यह शेयर 310 के लेवल तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद अब इस शेयर ने पिछले 8 महीने में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर ने निवेशकों को 225 फ़ीसदी का मुनाफा दिया है।

यह शेयर 987.30 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा

दरअसल 6 दिसंबर को पेटीएम की पैरंट कंपनी One97 Communications Singapore Pvt Ltd ने यह जानकारी दी थी कि जापान के PayPay Corporation में 364 करोड रुपए हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी गई है। वहीं इस खबर के बाद कंपनी के स्टॉक में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पिछले तीन दिनों में इसमें शानदार उछाल देखने को मिला। इसके चलते कंपनी का स्टॉक 1007 रुपए तक पहुंच गया। इससे पहले 19 जनवरी 2022 में पेटीएम के शेयर ने 1000 का स्तर छुआ था। हालांकि पेटीएम के इस स्टॉक में दिन के अंत तक गिरावट देखने को मिली थी। जिसके चलते यह शेयर 987.30 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

बीते 7 महीनों में शानदार उछाल

बता दें कि पेटीएम के ऊपर आरबीआई की कार्रवाई के बाद बड़ा असर देखने को मिला था। पेटीएम का स्टॉक आरबीआई की कार्रवाई के चलते 310 रुपए तक पहुंच गया था। बीते 7 महीनों पर नजर डाली जाए तो इस शेयर में ₹700 तक का उछाल देखने को मिला है। जिन निवेशक ने 310 रुपए पर पेटीएम का यह शेयर खरीदा था। उसे 225 फीसदी का रिटर्न मिलने वाला है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 928 से करोड रुपए का बड़ा मुनाफा हुआ था। जबकि इससे पहले कंपनी को 290 करोड रुपए का नुकसान देखने को मिला था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews