Hindi News

EPFO : कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 जनवरी तक पूरा कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगा ये लाभ

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
EPFO मेंबर्स को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करना और बैंक अकाउंट में आधार लिंक करना जरूरी है। ELI स्कीम का लाभ पाने की पात्रता पूरी करने के लिए 15 जनवरी 2025 तक यह काम निपटा लें अन्यथा योजना से वंचित हो सकते है।
EPFO : कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 जनवरी तक पूरा कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगा ये लाभ

EPFO UAN/ELI Scheme : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ मेंबर्स को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करना और बैंक अकाउंट में आधार लिंक करना जरूरी है। इसकी लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 है।

दरअसल, केन्द्र सरकार ने बजट-2024 में ईएलआई स्कीम की घोषणा की थी, इस स्कीम में 3 तरह की योजनाएं शामिल हैं, A, B और C।  तीनों ही योजनाओं का मकसद एंप्लायमेंट जेनरेशन को बढ़ावा देना और नए कर्मचारियों को आर्थिक मदद मुहैया कराना है।ईपीएफओ के प्रत्येक सब्सक्राइबर के पास आधार से जुड़ा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) होना आवश्यक है, जिसे सदस्य पोर्टल पर लॉगिन बनाकर सक्रिय करना होगा ताकि सिंगल विंडो से कई सुविधाएं प्राप्त की जा सकें।

जानिए क्या है ELI Scheme

  • वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में रोजगार से जुडी प्रोत्साहन योजना के लिए तीन योजना ए,बी और सी की घोषणा की गई थी।एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI Scheme) का मुख्य उद्देश्य नई नौकरियां बढ़ाना और कर्मचारियों व नियोक्ताओं को मदद देना है।
  • इसमें 2 लाख करोड़ रुपये के खर्च के साथ 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और दूसरे मौके पैदा करने का टार्गेट रखा गया है।ईएलआई स्कीम का टार्गेट 2 साल में 2 करोड़ से ज्यादा जॉब्स पैदा करना है।
  • योजना के तहत जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं, उन कर्मचारियों को 15,000 रुपए तक की सैलरी तीन किश्तों में दी जाएगी। यह पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में जाएगा।
  • इस योजना में नियोक्ता और नए कर्मचारियों को EPFO योगदान पर 4 साल तक इंसेंटिव मिलेगा।इसमें हर नए कर्मचारी पर सरकार नियोक्ता को 3,000 रुपए प्रति माह देगी।यह मदद दो साल तक मिलेगी। नियोक्ता ज्यादा लोगों को नौकरी पर रख सकेंगे। 1 लाख रुपए तक की सैलरी वाले कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते हैं।

UAN नंबर कैसे एक्टिवेट करें

  • सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
  •  सर्विसेंज सेक्शन में For Employees पर क्लिक करें।
  • सर्विसेज कॉलम में दूसरे स्थान पर नजर आ रहे Member UAN Online Service OCS OTCP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Activate UAN पर क्लिक करें।
  • अब 12 डिजिट वाला UAN और आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि भरें।
  • नीचे दिए गए डिक्लेयरेशन के चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • Get Authorization Pin बटन पर क्लिक करें।
  • अब ओटीपी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आपका UAN एक्टिवेट हो गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews