कई लोग शॉर्ट टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना पसंद है। सभी बैंक कम से कम 7 दिन का टेन्योर का ऑप्शन ऑफर करते हैं। अन्य एफडी की तरह इस पर भी सुरक्षा और रिटर्न का दावा बैंक करते हैं। अलग-अलग बैंक के लिए निवेश की सीमा न्यूनतम निवेश की सीमा अलग होती है। वर्तमान में ऐसे कोई बैंक है जो 30 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर भी अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। कुछ लघु वित्त बैंक तो 4% या इससे अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहे हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक है। यह बैंक 7 दिन से लेकर 14 दिन के टेन्योर पर 4% और 15 दिन से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 4.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.20% अतिरिक्त एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। पब्लिक सेक्टर में 30 दिन के टेन्योर पर सबसे अधिक रिटर्न बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों 3.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4% हैं। आइए जानें सबसे अधिक ब्याज कहाँ मिल रहा है?
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहा है। 30 दिन के एफडी पर बैंक 4.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4.75% है। रेगुलर एफडी के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3% और अधिकतम 8.25% है। पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर वर्तमान में आकर्षक ब्याज दे रहा है। 30 दिन से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 4.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। नॉन कॉलेबल एफडी पर 4.50% ब्याज जनरल सिटीजंस को बाइन्क दे रहा है। दरें 17 सितंबर 2025 से लागू हैं। इसमें एक करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की अनुमति होती है।
ये बैंक भी दे रहें अच्छा रिटर्न
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वर्तमान में 7 दिन से 45 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 4% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर वर्तमान में बैंक अधिकतम 8.25% रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश पर न्यूनतम 2.75 प्रतिशत और अधिकतम 7.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। 30 दिन के टेन्योर पर 3.25% रिटर्न मिल रहा है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह संबंधित बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)





