जुलाई महीने के 16 दिन खत्म हो चुके हैं। इसी बीच कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ब्याज दरों में कटौती की है। इस लिस्ट में 5 बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं। पहले के मुकाबले अब सावधि जमा पर कम रिटर्न मिलेगा। संशोधन के बाद ये सभी बैंक सामान्य नागरिको को 7% से कम ब्याज ऑफर कर रहा हैं। एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, PSB, आईओबी सूची में शामिल हैं।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने तीन टेन्योर पर कम रिटर्न देने का ऐलान किया है। इसमें 46 दिन से लेकर 179 दिन, 180 दिन से लेकर 210 दिन और 211 दिन से लेकर 1 साल से काम का मैच्योरिटी स्लैब शामिल है। तीनों टेन्योर पर ग्राहकों को 15 बीपीएस कम रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 15 जुलाई से नई दरें प्रभावी हैं। सामान्य नागरिकों को 3.05% से लेकर 6.45% तक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक अभी भी ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया इस लिस्ट में शामिल है। एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 7 जुलाई से लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.40% से लेकर 6.60% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है। जून में दरें न्यूनतम 3.50% से लेकर 7.40% हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 10 जुलाई को लागू चुके हैं। 1 साल से लेकर 5 साल तक के तीन टेन्योर पर कम ब्याज देने का ऐलान किया है। एक साल से लेकर 2 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.60%, 2 साल से लेकर 3 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.70% और 3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। वर्तमान में इंटरेस्ट रेट 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर के लिए 3.50% से लेकर 6.70% है। हालांकि सीनियर सिटीजंस को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।
पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक में 16 जुलाई से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू की है। 0.50% कम रिटर्न देने की घोषणा की गई है। 7 दिन से लेकर 179 दिन के टेन्योर पर बैंक अब 50 बीपीएस कम ब्याज ऑफर कर रहा है। 375 दिन के टेन्योर पर भी अब कम रिटर्न मिल रहा है। संशोधन के बाद इंटरेस्ट रेट 3% से लेकर 6.75% है।
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक ने जुलाई में दो बार फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 15 जुलाई से 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 50 बीपीएस कम रिटर्न अब मिलने वाला है। 444 दिन के सावधि जमा पर भी बैंक 20 बीपीएस कम ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट में 10 बीपीएस कटौती की गई है।