सितंबर में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। बैंक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर बदलाव के बाद 3.50% से लेकर 6.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 60 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कम से कम चार प्रतिशत और अधिकतम 7.10% तक ब्याज मिलेगा।
बैंक अभी भी स्पेशल एफडी योजना स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.60% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10% हैं। एक साल से अधिक और 3 साल तक के तीन अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7% है।
मैच्योरिटी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 दिन से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 दिन से लेकर 90 दिन- 5%
- 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
- 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
- 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक को 400 दिन तक- 6.50%
- 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 6.50%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.40%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
- 10 साल से अधिक- 5.50%
बीओबी ग्रीन डिपॉजिट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू
बीओबी ग्रीन टर्म डिपॉजिट के लिए भी संशोधित इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। 12 महीने से लेकर 2201 दिन तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ से कम है। 12 महीने के एफडी पर बैंक 6.20% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.70% ब्याज मिल रहा है। 1.5 साल और 777 दिन के एफडी पर 6.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 1111 दिन और 1717 दिन के सावधि जमा पर 6.35% ब्याज मिल रहा है। 2201 दिन के एफडी को चुनने पर 5.95% ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.95% है।






