जुलाई में अब तक कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। इस सूची में IDFC फर्स्ट बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जाता है।
बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को 25 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 375 दिन का स्पेशल टेन्योर भी उपलब्ध है। ग्राहकों को मंथली इंटरेस्ट पे आउट की सुविधा भी मिलती है। ध्यान रखें की ब्याज की अतिरिक्त ब्याज की सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस पर ही लागू होती है। एनआरई एफडी का न्यूनतम टेन्योर 1 साल है। सभी बैंक समय-समय पर एफडीसी इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 500 दिन से लेकर 3 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 371 दिन से लेकर 499 दिन और 375 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 7% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है। 5 साल के टैक्स सेवए डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। नए रेट 25 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं।
सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
बैंक ने सेविंग्स अकाउंट डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। 3 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 लाख रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। 25 करोड़ रुपये से अधिक के अमाउन्ट के लिए इंटरेस्ट रेट 5% है।
टेन्योर वाइज एफडी की ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 29 दिन- 3.25%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 से लेकर 180 दिन- 5%
- 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
- 1 साल से लेकर 370 दिन- 6.50%
- 371 दिन से लेकर 499 दिन- 7%
- 500 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
- 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%
- 5 साल- 6.75%
- 375 दिन- 7%






