Hindi News

390 दिन के FD पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू 

Published:
मार्च में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
390 दिन के FD पर मिलेगा 7.90% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू 

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.90% है। पहले  सामान्य नागरिकों के अधिकतम ब्याज दर 7.20% था। नए रेट 19 मार्च से लागू हो चुके हैं।

बैंक पहले टैक्स सेवर डिपॉजिट पर 7.20% ब्याज ऑफर करता था, जिसे अब घटाकर 7% कर दिया गया है। वहीं ग्रीन डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट को भी 7.20% से घटाकर 7% करने का फैसला इस बैंक ने लिया है। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि समय-समय पर सभी बैंक इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

बदलाव के बाद सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 390 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% रिटर्न मिल रहा है। 2 साल तक का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। 371 दिन से लेकर 389 दिन और 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक का निवेश करने पर यह बैंक 7% ब्याज दे रहा है।

एक साल के निवेश पर अब मिलेगा कितना इंटरेस्ट?

1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30% ब्याज मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को अब 7% रिटर्न यह बैंक ऑफर कर रहा है। एक साल एक दिन से लेकर 370 दिन के निवेश पर भी अब 6.30% नहीं बल्कि 6.50% रिटर्न मिलेगा। वहीं 1 181 दिन से लेकर 1 साल से कम का निवेश करने पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 4%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5.25%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 6.50%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 370 दिन- 6.50%
  • 371 दिन से लेकर 389 दिन- 7%
  • 390 दिन- 7.40%
  • 391 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%
  • 5 साल- 7%
  • 375 दिन- 7%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews