Hindi News

CM भूपेंद्र पटेल ने अमरेली को दी करोड़ों की सौगात, 24 विकास परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन  

Published:
अमरेली जिले में कुल 24 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। एनएलआरएम स्कीम के लाभार्थियों को चेक भी बांटे हैं। विराट शेड का उद्घाटन भी किया गया।
CM भूपेंद्र पटेल ने अमरेली को दी करोड़ों की सौगात, 24 विकास परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन  

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल (CM Bhupendra Patel) ने रविवार को अमरेली विजिट के दौरान 707 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। जिसका लाभ लाखों नागरिकों को मिलेगा। इसका उद्देश्य परिवहन, व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को नई गति देना है। सीएम ने दावा किया कि इन प्रोजेक्ट्स के जिले के लोगों का जीवन सुविधाजनक होगा।

अमरेली जिले में कुल 24 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। जिसमें से 681.78 करोड़ रुपये 14 विकास कार्यों से बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। वहीं 25.23 करोड रुपये के 10 विकास कार्यों का उद्देश्य जनता की भलाई है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सौराष्ट्र रिजनल वाइब्रेंट समिट के लिए अमरेली जिले के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट में निवेश के लिए 36,000 करोड़ रुपये के MOUs भी साइन किए गए हैं।

एनएलआरएम स्कीम के लाभार्थियों को चेक भी बांटे हैं। प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी को फाइनेंशियल स्टेप इंसेंटिव देने वाले चेक वितरित किए गए।  69वें स्कूल नेशनल लेवल-19 के हैंडबॉल के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल और आवास योजना के लाभार्थियों के बीच रेप्लिका चाबियाँ वितरित की गई।

गांवों में मिलेगी शहरों जैसी सुविधा- सीएम भूपेंद्र पटेल

सीएम पटेल ने अमरेली एएमपीसी मीटिंग को संबोधित करते हुए ग्रामीण इलाकों में शहरों जैसी सुविधाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर की सोच वाली लीडरशिप से गुजरात राज्य फाइनेंशियल मैनेजमेंट में देश में सबसे ऊपर है। जिसका नतीजा आज गुजरात में कोई भी विकास कार्य पैसे की कमी की वजह से नहीं रुकता। विकास कार्यों को जमीन पर उतरने के लिए हमारी सरकार पूरी कमिटेड है।”

विराट शेड का उद्घाटन, किसानों को होगा लाभ 

12 करोड़ रुपये की लागत से 2 लाख स्क्वायर फीट में बने विराट शेड का उद्घाटन भी सीएम भूपेंद्र पटेल ने 22 मार्च को किया। जिसका निर्माण श्री सरदार वल्लभभाई पटेल एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों के प्रोडक्ट्स को बचाना है।

आधुनिक बाईपास सड़क का शिलान्यास

नाना मचियाला राधेश्याम चौकड़ी पर 4-लेन वाली विभाजित आधुनिक बाईपास सड़क का निर्माण 470 करोड़ रुपये से अधिक के लागत के साथ किया जाएगा।  इस बाईपास के बनने से बगसरा, बाबरा, लाठी, सावरकुंडला और अमरेली शहर के आसपास के क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं बेहतर होगी। जिससे नागरिकों का समय और ईंधन भी बचेगा। सड़क सुरक्षा में भी वृद्धि हो सकती है।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए एमएलए को हर साल 50 लाख रुपये की राशि ग्रांट की जाएगी। लाठी रोड रेलवे फाटक  95 करोड़ रुपये की लागत से एक ओवरब्रिज का निर्माण होगा। वहीं बाबरपुर रोड पर 35 करोड़ रुपये की लागत से नेचुरल फार्मिंग कॉलेज बनाने का ऐलान भी किया गया है। 25 करोड़ रुपये की लागत से किस स्पोर्ट्स कंपलेक्स तैयार किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews