Hindi News

जुलाई में इन 5 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ जानें कहाँ मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न? 

Published:
प्राइवेट सेक्टर के 5 बैंको ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। लिस्ट में शामिल बैंक 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें ग्राहकों को कहाँ और कितने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिलेगा?
जुलाई में इन 5 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ जानें कहाँ मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न? 

फिक्स्ड डिपॉजिट को सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। पिछले महीने रेपो रेट में कटौती का सीधा असर एफडी के ब्याज दरों (FD Rates) पर पड़ा। कई बैंको ने इंटरेस्ट रेट में कटौती की है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर के पांच बैंक शामिल हैं। जुलाई में नई दरें लागू हो चुकी हैं। सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

आईडीबीआई बैंक में 18 जुलाई से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दिए हैं। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर  6.55% ब्याज मिल रहा है। कम से कम 7 दिन और अधिकतम 20 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब को कस्टमर चुन सकते हैं। 555 दिन के स्पेशल उत्सव एफडी स्कीम पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं 1 साल से लेकर 2 साल तक और 2 साल से अधिक और 3 साल से काम के टेन्योर पर बैंक 6.55% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

ये 2 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न 

डीसीबी बैंक ने 18 जुलाई को एफडी के लिए नई इंटरेस्ट रेट लागू की हैं। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर कम से कम 3.75 प्रतिशत और अधिकतम  7.40% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.90% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस को 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 27 महीने से लेकर 28 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है।

बंधन बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 2 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गए हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब को ग्राहक चुन सकते हैं। 3% से लेकर 7.40% ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल के कम के डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।

फेडरल बैंक एफडी पर दे रहा कितना रिटर्न?

फेडरल बैंक ने 3 करोड़ रुपये के एफडी के लिए 17 जुलाई से नई ब्याज दर लागू कर दिया है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम इंटरेस्ट तीन प्रतिशत और अधिकतम 6.70% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज 7.20 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन के सावधि जमा पर बैंक ऑफर कर रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने  15 जुलाई को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर  3% से लेकर 6.75% ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 375 दिन के ग्रीन डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज जनरल पब्लिक को बैंक ऑफर कर रहा है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews