Hindi News

अगस्त में एक और सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.20% रिटर्न 

Published:
इंडियन बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ग्राहकों को अब कम रिटर्न मिलने वाला है। कई स्कीम भी ऑफर किया जा रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
अगस्त में एक और सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.20% रिटर्न 

AI Generated

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने एक बार फिर ग्राहकों को झटका दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD) में कटौती की गई है। नए रेट लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के कुछ टेन्योर पर अब पहले से भी कम रिटर्न मिलने वाला है। इसमें स्पेशल एफड़ी स्कीम भी शामिल हैं। बता दें जुलाई में भी इन्टरेस्ट रेट में बैंक ने संशोधन किया था। संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के मैच्योरिटी स्लैब पर कम से कम 2.80% और अधिकतम 6.70% ब्याज मिल रहा है। इससे पहले अधिकतम ब्याज दर 6.90 प्रतिशत था। अभी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

1 अगस्त से एक साल से अधिक और 2 साल से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत नहीं बल्कि 6 पॉइंट 50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा दो स्पेशल एफडी स्कीम “इंड सिक्योर प्रोडक्ट” और “इंड  ग्रीन प्रोडक्ट” पर भी ग्राहकों को 20 बीपीएस कम रिटर्न मिलने वाला है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह बदलाव लागू होगा।

स्पेशल एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

वर्तमान में इंड सिक्योर एफड़ी स्कीम बैंक ऑफर कर रहा है। जिसका लाभ 30 सितंबर 2025 तक ग्राहक उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 444 दिन के टेन्योर पर 6.70% ब्याज मिल रहा है, जो पहले 6.90% था। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.45% है। इसमें 1,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है।

इंड ग्रीन एफडी स्कीम के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। इस स्कीम के तहत 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.35% है।

टेन्योर के हिसाब से जानें इन्टरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 दिन से लेकर 45 दिन-2.80%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 121 दिन लेकर 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • 1 साल- 6.10%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.50%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.40%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल के कम- 6.25%
  • 5 साल-6%
  • 5 साल से अधिक- 6%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews