प्राइवेट सेक्टर का कर्नाटक बैंक देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 1924 में हुई थी। वर्तमान में यह कई शाखाएं संचालित करता है। ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑफर करता है। जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रेकरिंग डिपॉजिट, लोन इत्यादि शामिल हैँ। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बाद भी इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन का ऐलान किया है। 11 अप्रैल 2026 से नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं।
संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के कॉलेबल डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% तक ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। बल्क डिपॉजिट यानी 3 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर न्यूनतम 3.50 % और अधिकतम 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। ब्याज दरें रेपो रेट, मार्केट की स्थिति और अन्य कई कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज
बैंक 1 साल से अधिक को 10 साल तक के टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.40% ब्याज ऑफर करता है। 7 दिन से लेकर 1 साल तक के टेन्योर पर 0.25% रिटर्न मिलता है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वाले लोगों के लिए ब्याज दर 3.75% से लेकर 7.15% है। हालांकि बल्क डिपॉजिट पर अधितक 6.90% रिटर्न मिल रहा है। यह सुविधा केवल भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
इस टेन्योर पर मिलेगा अधिकतम ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 555 दिन की स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.75% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15% है। बल्क एफडी के इस टेन्योर पर बैंक 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 1 साल के रेगुलर एफडी में निवेश करने पर 6.90% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर 6% से भी कम ब्याज दे रहा है।
टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स जानें
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4%
- 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.75%
- 180 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
- 1 साल से लेकर 554 दिन- 6.50%
- 555 दिन- 6.75% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.15%)
- 556 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.40%
- 2 साल से अधिक और 3 साल त- 6.40%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.15%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.50%






