Hindi News

5 साल के FD पर मिल रहा 6.65% रिटर्न, RBI MPC बैठक से पहले इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
एफडी के लिए नए रेट लागू हो चुके हैं। कई टेन्योर पर एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। 1 अक्टूबर को रेपो रेट को लेकर आरबीआई बड़ी घोषणा कर सकता है। आइए जानें अब कितना रिटर्न मिल रहा है?
5 साल के FD पर मिल रहा 6.65% रिटर्न, RBI MPC बैठक से पहले इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति बैठक 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इससे पहले कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का इंडसइंड बैंक भी शामिल हो चुका है।  24 सितंबर से 5 करोड़ रुपये डिपॉजिट के लिए नए रेट लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 0.50% ज्यादा है। इससे 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 3.75% से लेकर 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर बैंक 6.65% ब्याज सामान्य नागरिकों को और 7.15% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ से लेकर 5 करोड़ रुपये का निवेश करने पर बैंक चार 4.40% से लेकर 6.75% ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक दे रहा है।

इतने दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न

बदलाव के बाद सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति एक रुपये का निवेश करता है। तो इस टेन्योर को चुनने पर मैच्योरिटी के बाद 1 लाख 11 हजार 865 रुपये रिटर्न मिलेगा। बता दें कि 1 साल से लेकर 5 साल तक के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% या इससे अधिक रिटर्न मिल रहा है।

मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- तक 3.25%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 दिन से लेकर 60 दिन- 4.50%
  • 61 दिन से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.75%
  • 211 दिन से लेकर 279 दिन- 6%
  • 270 दिन से लेकर 365 दिन- 6.25%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 6 महीने- 6.75%
  • 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम- 7%
  • 1 साल 7 महीने से लेकर 3 साल तक- 6.90%
  • 3 साल से अधिक और 61 महीने से कम- 6.65%
  • 61 महीने और इससे अधिक- 6.50%
  • 5 साल टैक्स सेवर- 6.65%

क्या रेपो रेट में होगा बदलाव?

आरबीआई एमपीसी बैठक 29 सितंबर से शुरू होगी। 1 अक्टूबर को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा फैसलों की घोषणा करेंगे।  एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया अक्टूबर मेंभी रेपो रेट में 25 बीसी तक की कटौती कर सकता है । इस साल 100 बीपीएस तक की कटौती रेपो रेट में हो चुकी है। फरवरी, अप्रैल और जून में कटौती की गई थी।  हालांकि अगस्त में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया था। वर्तमान में दरें 5.50% हैं।