Hindi News

355 दिन के FD पर 7% रिटर्न: इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, यहाँ चेक करें नए रेट 

Published:
प्राइवेट बैंक सामान्य नागरिकों को 7% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक्स्ट्रा रिटर्न भी उपलब्ध है। 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।  आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
355 दिन के FD पर 7% रिटर्न: इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, यहाँ चेक करें नए रेट 

AI Generated Image

अगस्त की शुरुआत में ही प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7% तक रिटर्न मिल रहा है।  वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 7.50% है। सभी टेन्योर पर बैंक 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है।

1 अगस्त से ही टर्म डिपॉजिट के लिए संशोधित ब्याज दरें लागू हैं। ग्राहक 7 दिन से लेकर 61 महीने या इससे अधिक तक के टेन्योर का विकल्प चुन सकते हैं। बता दे कि समय-समय पर सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट में बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट को विजित करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बदलाव के बाद सबसे ज्यादा रिटर्न एक साल एक महीने से लेकर 2 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक ऑफर कर रहा है। दूसरे नंबर पर एक साल से लेकर 1 साल 1 महीने से कम और 2 साल से अधिक और 3 साल 3 महीने से कम का टेन्योर है। इन दोनों मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा। है।

टैक्स सेवर एफडी पर मिलेगा कितना रिटर्न?

5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.65% रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% रिटर्न मिलने वाला है। इंडस टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर  इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80c के तहत टैक्स बचाने का विकल्प भी मिलता है। इंडसइंड बैंक ग्राहकों को मासिक और त्रैमासिक ब्याज भुगतान का विकल्प ऑफर करता है। री-इन्वेस्टमेंट की अनुमति भी बैंक देता है। ग्राहक रिन्यू का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 3.25%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 दिन से लेकर 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.75%
  • 211 दिन से लेकर 269 दिन- 6%
  • 270 दिन से लेकर 354 दिन- 6.25%
  • 355 दिन से लेकर 364 दिन- 6.50%
  • 1 साल  से लेकर 1 साल 1 महीने से कम- 6.75%
  • एक साल एक महीने से लेकर 2 साल तक- 7%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल 3 महीने तक- 6.75%
  • 3 साल 3 महीने से अधिक और 61 महीने से कम- 6.65%
  • 61 महीने या इससे अधिक- 6.50%
  • 5 साल तक- 6.65%