Hindi News

336 दिन के FD पर मिलेगा 7% रिटर्न, इस प्राइवेट ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू

Published:
एफडी के ब्याज दरों में इस महीने एक और प्राइवेट बैंक ने बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 7% या इससे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। कई रेट लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा
336 दिन के FD पर मिलेगा 7% रिटर्न, इस प्राइवेट ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू

AI Generated Image

फरवरी में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। इसके बाद भी कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। यह सिलसिला मार्च 2026 में भी जारी है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक भी शामिल हो चुका है। नए इंटरेस्ट रेट्स भी लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7% रिटर्न मिल रहा है।

बैंक भारत के स्थायी वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर बैंक 50 आधार अंक अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट न्यूनतम 3.75% और अधिकतम 7.75% है। सभी बैंक बिना किसी नोटिस एफडी के ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिलेगा अधिकतम ब्याज 

बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75%  मिल रहा है। 35 महीने के एफडी को छोड़कर 18 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने से कम के सभी टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।

60 वर्ष और इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 7.50% है। 35 महीने के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। 60 महीने से लेकर 120 महीने के टेन्योर पर 6.75% रिटर्न मिल रहा है। एक साल के निवेश पर 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% इंटरेस्ट मिल रहा है। 3 महीने के निवेश पर 4.50% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ जानें टेन्योर-वाइज इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 से 14 दिन- 3.25%
  • 15 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 271 दिन- 6%
  • 272 दिन से लेकर 335 दिन- 6.25%
  • 336 दिन से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने- 6.65%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 6.75%
  • 18 महीने- 6.75%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम- 7%
  • 35 महीने- 6.90%
  • 35 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने- 6.75%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.75%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews