मार्च 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन करने वाले बैंकों की सूची में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। नए रेट लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को बदलाव के बाद 4% से लेकर 7.90% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट 4.20% से लेकर 8.10% है।
60 साल और इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को सभी टेन्योर पर 20 बीपीएस ज्यादा ब्याज मिल रहा है। केवल 18 महीने के टेन्योर पर 35 आधार अंक ज्यादा ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को दे रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट इंडियन को मिलती है। इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव होता रहता है। इसीलिए बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह निवेशकों को दी जाती है।
इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.10% है। 18 महीने के टेन्योर पर 7.60% ब्याज मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.95% है। 3 साल से अधिक और 5 साल से कम के टेन्योर को छोड़कर बैंक 1 साल और इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
- 6 महीने एक दिन- 6.50%
- 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
- 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 7.25%
- 1 साल से अधिक और 18 महीने से कम- 7.25%
- 18 महीने- 7.60%
- 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.25%
- 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.75%
- 5 साल- 7.90%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%
आरडी के लिए भी नए रेट लागू
इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 6 मार्च 2026 से लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.20 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि 11 साल से लेकर 25 साल तक के आरडी टेन्योर पर यह सुविधा नहीं मिलती। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 5% से लेकर 7.90% तक ब्याज मिल रहा है । वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.10% है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है।






