MP Breaking News

एक साल के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 8 सितंबर से नए रेट लागू 

 RBL बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं, जो अलग-अलग टेन्योर ओर निर्भर करते हैं। 
Bank FD rates

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक भी शामिल हो चुका है। डॉमेस्टिक, NRO, NRE, NRI और फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू कर दी है। जिसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। NRE डिपॉजिट का न्यूनतम टेन्योर 1 साल है।  जबकि अन्य एफडी टेन्योर 7 दिन से लेकर 10 साल 120 महीने हैं, इंटरेस्ट रेट ग्राहकों द्वारा चुने गए मैच्योरिटी स्लैब पर निर्भर करता है।

बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3.50% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। हालांकि एडिशनल रेट एनआरआई के लिए लागू नहीं होता। ध्यान रखें कि सभी बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज मिल रहा?

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.70% है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 75 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। ऐसे ग्राहकों के लिए न्यूनतम ब्याज 4.25% और अधिकतम 7.95% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 7% ब्याज 

365 दिन से लेकर 60 महीने तक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% या इससे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। 365 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर, 501 दिन से लेकर 18 महीने से कम और 36 महीने 1 दिन से लेकर 7 महीने से काम के टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज इन तीनों मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति 60 महीने से लेकर 120 महीने तक का टेन्योर ऑप्शन चुनता है, तो उसे 6.70% रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.45% है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 45 दिन-  4%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 240 दिन- 5.50%
  • 241 दिन से लेकर 364 दिन- 6.05%
  • 365 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7%
  • 501 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 7%
  • 18 महीने से लेकर 36 महीने तक- 7.20%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक- 7%
  • 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.70%
  • 60 महीने टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट- 6.70%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
एक साल के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 8 सितंबर से नए रेट लागू