3 साल के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न, दिवाली से पहले इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट  

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

अक्टूबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। डॉमेस्टिक, NRE और NRE डिपॉजिट के लिए नए  रेट 22 अक्टूबर 2026 से नए रेट लागू हो चुके हैं, इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

बदलाव के बाद एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा टेन्योर पर 50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारणों को ध्यान में एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

3 साल के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

बैंक सबसे अधिक ब्याज 3 साल यानि 1095 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% रिटर्न मिल रहा है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 7.77% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8% है। 2 साल से अधिक 3 साल से कं के टेन्योर पर 7.65% इंतरेस्ट मिल रहा है। एक साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर 7.30% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें चेक करें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन तक- 4.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन-  6.50%
  • 271 दिन से अधिक और एक साल से कम- 7%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 7.30%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम- 7.65%
  • 3 साल- 8%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें बदली 

बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 22 अक्टूबर से लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से लेकर 8.30% इंटरेस्ट मिल रहा है। एक महीने से लेकर 120 महीने तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

यहाँ चेक नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews