Hindi News

400 दिन के FD पर मिलेगा 7.35% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ करें चेक 

Published:
प्राइवेट सेक्टर के एक और बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें घोषित की हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा इंटरेस्ट की सुविधा भी दे रहा है। आइए जानें ग्राहकों को कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिलेगा?
400 दिन के FD पर मिलेगा 7.35% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ करें चेक 

AI Generated Image

मई में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का सिटी यूनियन बैंक भी शामिल हो चुका है। 5 मई 2026 से नए रेट लागू हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 25 आधार अंक एक्स्ट्रा ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं  सामान्य नागरिकों की तुलना में 30% सुपर सीनियर सिटीजंस को 30-35 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। बदलाव के बाद कॉलेबल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 4% से लेकर 7% तक ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें

वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल) के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.25% हैं। वहीं 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लिए ब्याज दर 4% से 7.35% है। टैक्स सेवर एफडी पर 6.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। हालांकि इस पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं मिलती। डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.35% रिटर्न ब्याज मिल रहा है। वहीं यदि कोई व्यक्ति एक करोड़ से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश नॉन कॉलेबल बाल एचडी में करता है, तो उसे इस टेन्योर पर 7.25% ब्याज बैंक ऑफर करेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.35%, सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.45% है। हालांकि इसमें मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति नहीं होती। जबकि कॉलेबल एफडी में समय से पहले निकासी कर सकते हैं।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन लेकर 180 दिन- 5.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
  • 365 दिन से लेकर 399 दिन- 6.50%
  • 400 दिन- 7%
  • 401 दिन से लेकर 500 दिन- 6.65%
  • 501 दिन से लेकर 3 साल तक-6.50%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews