पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले की घोषणा से पहले बैंक में यह कदम उठाया है। नए इंटरेस्ट रेट 1 अप्रैल 2026 से ही लागू हो चुके हैं। संशोधन की बाद सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.45% तक ब्याज मिल रहा है।
सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट में उतार चढ़ाव और अन्य कारकों को देखते हुए एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। बैंक स्टाफ, स्टाफ सीनियर सिटीजंस और वरिष्ठ नागरिकों को भी एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें
इन लोगों को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल तक के टेन्योर पर 0.25% और 1 साल से अधिक के टेन्योर पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिल रहा है। स्टाफ को 1% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि रिटायर्ड स्टाफ सीनियर सिटीजंस को 1.25% रिटर्न 1 साल तक के टेन्योर पर मिल रहा है। वहीं एक साल से अधिक के टेन्योर पर 1.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% है। 1 साल, 445 दिन से लेकर 2 साल तक और 1 साल से अधिक और 443 दिन तक के टेन्योर पर 6.10% रिटर्न मिल रहा है। 2 साल से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 6% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.50% है।
टेन्योर वाइज ब्याज दर
- 7 से लेकर 14 दिन- 2.90%
- 15 दिन से लेकर 29 दिन- 2.90%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 60 दिन- 3.50%
- 61 से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.25%
- 121 दिन से लेकर 150 दिन- 4.25%
- 151 दिन से लेकर 364 दिन- 5%
- 1 साल- 6.10%
- 1 साल से अधिक और 443 दिन- 6.10%
- 444 दिन- 6.45%
- 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.10%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6%
- 5 साल से अधिक- 6%