पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया ने होली से पहले फिक्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरों (FD Rates) का ऐलान किया है। चुनिंदा टेन्योर के इंटरेस्ट रेट में 10 बीपीएस की कटौती की गई है। स्पेशल एफडी स्कीम “स्टार स्वर्णिम” पर अब ग्राहकों को पहले से कम रिटर्न मिलेगा। 2 मार्च 2025 से नई दरें लागू हो चुकी हैं। इसके अलावा बैंक ने नॉन-कोलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है, जिसमें मैच्योरिटी से विथ्ड्रॉल की अनुमति नहीं होती।
संशोधन के बाद बैंक स्टार स्वर्णिम स्कीम पर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.70% था। वहीं अब वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% नहीं बल्कि 7.10% रिटर्न मिलेगा। इसमें 450 दिन का निवेश कर सकते हैं। बाकी टेन्योर के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 3% से लेकर 6.60 प्रतिशत है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त ब्याज
बैंक 6 महीने से लेकर 3 साल के कम के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से लेकर 80 साल से कम) को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.65% ब्याज मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
1 करोड़ रुपये से अधिक के एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट्स
बैंक ऑफ़ इंडिया 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 6.40% से लेकर 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 3 साल तक का निवेश इसमें किया जा सकता है। 10 करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये से कम के नॉन कॉलेबल डिपॉजिट पर बैंक 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 1 साल से लेकर3 साल तक का निवेश किया जा सकता है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये से कम के कॉलेबल डिपॉजिट पर बैंक 4.90% से लेकर 7.08% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकता है। 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक के निवेश पर 4.90% से लेकर 7.08% ब्याज दे रहा है।
रेगुलर एफडी के लिए नई ब्याज दरें
- 7 से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 30 दिन- 3%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 से लेकर 210 दिन- 5.50%
- 211 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
- 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.30%
- 450 दिन- 6.60%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
- 5 साल से लेकर 8 साल से कम- 6%
- 8 साल से लेकर 10 साल तक- 6%
यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें






