Hindi News

इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, एक स्पेशल स्कीम भी बंद, यहाँ जानें नए रेट 

Published:
BOI ने अपनी एक स्पेशल एफडी स्कीम बंद कर दी है। ब्याज दरों में भी बदलाव किया गया है। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, एक स्पेशल स्कीम भी बंद, यहाँ जानें नए रेट 

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर के लिए दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। नए इंटरेस्ट रेट्स 18 मई 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये कम की जमा राशि पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयु आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कम से कम 6 महीने और 3 साल से कम की अवधि के लिए 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 80 साल या उससे अधिक आयुवर्ग के सुपर सीनियर सिटीजंस को 6 महीने या तीन साल से कम की अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 0.65% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। निवेश की न्यूनतम राशि 10,000 रुपये निर्धारित की गई है। सबसे ज्यादा ब्याज 3 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।

BOI की यह स्पेशल स्कीम बंद 

बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्टार स्वर्णिम एफडी स्कीम को बंद करने का फैसला लिया है। अब यह योजना 18 मई से उपलब्ध नहीं होगी। इस स्कीम के तहत 450 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज बैंक ऑफर करता था। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.35% है। एक लाख रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए 999 दिन की मैच्योरिटी वाली ग्रीन डिपॉजिट स्कीम अभी भी जारी रहेगी। इस पर बैंक 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर करता है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 30 दिन – 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
  • 211 दिन से लेकर 269 दिन तक- 5.50%
  • 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.50%
  • एक साल से लेकर 2 साल से कम- 6.50%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक- 6.60%
  • 3 साल- 6.70%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल से लेकर 8 साल से कम- 6%
  • 8 साल से लेकर 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews