Hindi News

Gold Rate Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कहां पहुंची सोने की कीमत, जानिए 17 मई का 10 ग्राम का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
रविवार को 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,57,080 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,44,000 रुपये है। चांदी के दाम 2, 80,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
Gold Rate Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कहां पहुंची सोने की कीमत, जानिए 17 मई का 10 ग्राम का ताजा भाव

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भू-राजनीतिक तनाव के साथ डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के चलते भारतीय सराफा बाजारा में भी उठापटक देखने को मिल रही है। 17 मई को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट (सबसे शुद्ध) सोने का भाव गिरकर लगभग 1,56,930 रुपये से 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेंड कर रहा है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,850 रुपये से 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।

पिछले दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद देश के प्रमुख शहरों में चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चेन्नई और कुछ दक्षिण भारतीय बाजारों में स्थानीय टैक्स के चलते कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर भी कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस और चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की मजबूत स्थिति के कारण भारतीय रुपया लगातार दबाव का सामना कर रहा है। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 107 से 109 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। तेल महंगा होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने लगी है।  चुंकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का व्यापार डॉलर में होता है, इसलिए डॉलर के मजबूत होने से अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग प्रभावित होती है और कीमतें प्रभावित होती हैं।  

हाल ही में आए अमेरिकी में उपभोक्ता महंगाई दर (CPI) भी बढ़कर 3.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो पिछले 3 सालों का उच्चतम स्तर है। इसके असर से अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं खत्म होती नजर आ रही है, ऐसे में आने वाले समय में ब्याज दरें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है। जानकारों की मानें तो निवेशकों को इस समय जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने के बजाय ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनानी चाहिए।

भारत में इन दिनों शादियों का सीजन अपने चरम पर है ऐसे में भारत सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि और कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच शादी-ब्याह के लिए बजट बना रहे परिवारों की जेब पर भी भार बढ़ रहा है।  अब सोमवार को जब वैश्विक बाजार दोबारा खुलेंगे, तब अमेरिकी डॉलर की चाल और पश्चिम एशिया से आने वाली खबरों के आधार पर सोने-चांदी को नई दिशा देखने को मिल सकती है।

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews