Hindi News

AAICLAS Recruitment 2026: सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 220 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Written by:Pooja Khodani
Published:
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 220 पदों को भरा जाएगा।
AAICLAS Recruitment 2026: सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 220 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर रिक्त पदों को भरने के लिए 13 मई 2026 को दो अलग-अलग आधिकारिक भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 220 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती तीन साल के फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।

सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2026 से शुरू होंगे। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 तय की गई है। ​असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि इसकी अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 रहेगी।

सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर चयनित उम्मीदवारों को एयरपोर्ट और कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच और बैगेज स्क्रीनिंग से जुड़े काम मिलेंगे। वहीं असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैगेज हैंडलिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य मल्टीटास्किंग ऑपरेशनल कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एएआईसीएलएएस की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ​

कुल पद: 220

पदों का विवरण

​सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) – 158 पद
​असिस्टेंट (सिक्योरिटी) – 62 पद

सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) पदों का विवरण

  • देहरादून 17
  • कोलकाता 25
  • पटना 37
  • त्रिची 28
  • कालीकट 17
  • उदयपुर 34

असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों का विवरण

  • तिरुपति 9
  • त्रिची 23
  • मदुरै 9
  • भुवनेश्वर 9
  • उदयपुर 12

शैक्षणिक योग्यता:

  • सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को इसमें 5% की छूट दी गई है, यानी उनके लिए 55% अंक जरूरी हैं।
  • अंग्रेजी, हिंदी या क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। ​असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

आयु सीमा: दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिक्योरिटी स्क्रीनर के लिए आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि असिस्टेंट पद के लिए यह गणना 1 जून 2026 से होगी। आरक्षित श्रेणियों (ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांगों) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू/इंटरैक्शन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर की जाएगी।

aaiclas1 notification

aaiclas 2 notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews