Hindi News

17 मई को JEE Advanced 2026, अभ्यर्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल, गाइडलाइंस जारी

Published:
जेईई एडवांस्ड गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य नियमों का खास ख्याल रखना होगा। कई चीजों पर प्रतिबंध भी होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
17 मई को JEE Advanced 2026, अभ्यर्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल, गाइडलाइंस जारी

आईआईटी रुड़की जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) का आयोजन 17 मई को दो शिफ्टों में करने वाला है। प्रवेश पत्र और जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को समय और नियमों का खास ख्याल रखना होगा। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रत्येक पेपर की अवधि में उपस्थित होना होगा। किसी भी उम्मीदवार को पेपर-1 के लिए 12:00 बजे और पेपर 2 के लिए शाम 5:30 बजे से पहले परीक्षा हॉल से निकलने की अनुमति नहीं होगी। दोनों ही पेपर अनिवार्य होंगे। एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का पहचान सत्यापन किया जाएगा। इससे पहले सभी की जांच भी की जाएगी। प्रतिबंधित चीजों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी के साथ ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा उन्हें वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज या स्कूल आईडी, आधार कार्ड इसमें से किसी भी एक वैध ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड भी लाना होगा।

जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड के लिए लिंक 

समय का रखें खास ख्याल 

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों को सही समय पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। पेपर-1 के लिए गेट सुबह 9:00 बजे और पेपर 2 के लिए 2:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

ड्रेस कोड 

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ताबीज़ या धातु से बनी कोई भी सामग्री जैसे की अंगूठी, ब्रेसलेट, इयररिंग, नोज पिन, चैन/नेकलेस, पेंडेंट, बैज इत्यादि न पहने की सलाह दी जाती है। बड़े बटन वाले कपड़े भी न पहनें। चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है। जूते पहनने से बचें।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध 

केवल पेन, पेंसिल, ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल, एडमिट कार्ड और ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड के साथ ही एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी अन्य आइटम पर प्रतिबंध होगा। जिसमें घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, पाउच, हैंडबैग, कैमरा, चश्मा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कम्युनिकेशन डिवाइस या लिखित सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति अनुमति नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews