Hindi News

इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, अब मिलेगा कम रिटर्न, यहाँ चेक करें नए रेट 

Published:
पब्लिक सेक्टर इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर सब पहले से कम इंटरेस्ट मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी उपलब्ध है। 

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट (FD Rates) का ऐलान किया है। कुछ टेन्योर के लिए दरों में 25 बीपीएस तक की कटौती  की गई है, जो 15 मई 2026 से लागू हो गए हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। पहले जहां 180 दिन से लेकर 269 दिन के टेन्योर पर 4.75% रिटर्न मिलता था, अब इसे घटाकर 4.50% कर दिया गया है। नॉन कॉलेबल डिपॉजिट ऑप्शन चुनने पर इस टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 4.60% है, जो पहले 4.85% था। ग्राहक न्यूनतम 1 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं नॉनलेबल डिपॉजिट में कम से कम 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया जा सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.10% है। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 75 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को 0.75% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। आईओबी टैक्स सेवर डिपॉजिट पर 6.10% ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के एफडी पर दे रहा है। 1 साल के एफडी पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम और 1 साल से लेकर 2 साल से कम के एफडी टेन्योर पर 6.40% ब्याज मिल रहा है। 3 साल या इससे अधिक का निवेश करने पर 6.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 3%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन- 4.75%
  • 270 दिन से लेकर एक साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.50%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.40%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.40%
  • 3 साल या इससे अधिक- 6.10%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews