Hindi News

इन दो बैंकों ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, 17 मई को बंद रहेंगी कई सेवाएं, लेनदेन में आएगी रुकावट

Published:
एसबीआई और HDFC बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 17 मई को कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर जरूरी काम निपटा सकें। 
इन दो बैंकों ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, 17 मई को बंद रहेंगी कई सेवाएं, लेनदेन में आएगी रुकावट

AI Generated Image

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दी जाती है। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाते हैं। 17 मई के लिए देश के दो बड़े बैंकों एचडीएफसी बैंक और SBI ने डाउन टाइम अलर्ट (SBI and HDFC Bank Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए निर्धारित बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 17 मई को फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, NEFT और आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ने आरटीजीएस सर्विस को लेकर अलर्ट जारी किया है। दोनों बैंकों ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएंगी।

एसबीआई डाउनटाइम अलर्ट 

17 मई को 12:15 AM से लेकर 3:15 AM तक पूरे 3 घंटे ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी।  यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण उठाया गया है। बैंक ने ग्राहकों को आईएमपीएस सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म “X” पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

एचडीएफसी बैंक अलर्ट 

17 मई को 12:30 AM से लेकर 3:00 AM तक नेट बैंकिंग प्रीपेड कार्ड के जरिए Ecom फॉरेक्स कार्ड लोडिंग/रीलोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। प्रीपेड कार्ड, नेट बैंकिंग सर्विस और इंस्टेंट रीलोड पोर्टल प्रभावित रहेगा। 8:00 AM से लेकर 10 AM तक भी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सर्विस काम नहीं करेगी।

इस दिन 12:30 AM से लेकर 3:00 AM तक पूरे 2 घंटे 30 मिनट तक एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और NetSafe कार्ड के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल INR प्रीपेड कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, इन स्टोर ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन और एटीएम कैश विड्रोल, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए फॉरेक्स कार्ड जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा ग्राहक एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए INR प्रीपेड और फॉरेक्स कार्ड के लिए  लोड या रीलोड भी नहीं कर पाएंगे। हालांकि डॉमेस्टिक ओर इंटरनेशनल एटीएम और इन स्टोर ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल ग्राहक कर सकते हैं।

1:00 AM से लेकर 3:00 AM तक शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण NEFT ट्रांजैक्शन की सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दिन 3:00 AM से लेकर 5:00 AM तक ग्राहकों को आरटीजीएस ट्रांजैक्शन में भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

एचडीएफसी बैंक नोटिफिकेशन देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews