MP Breaking News

36 महीने के FD पर मिल रहा 7.40% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 सितंबर से नए रेट लागू 

सितंबर की  पहली तारीख को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की ब्याज दरें बदली हैं। कई टेन्योर पर 7% अधिक इंटरेस्ट मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

सितंबर में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों  (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए रेट 1 सितंबर से लागू कर दिए हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय- समय पर एफडी के ब्याज दरें बदलाव करते रहते हैं, जो विभिन्न वित्तीय कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। एफडी में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.40% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.90% है। 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक और 24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीने तक के टेन्योर पर बैंक 7.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने, 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक और 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने पर 7% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 1 महीने 15 दिन तक- 3.50%
  • 1 महीने 16 दिन से लेकर 3 महीने तक- 4.75%
  • 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक- 6.35%
  • 12 महीने से 1 दिन से लेकर 15 महीने तक- 7.10%
  • 15 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने तक- 7%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक- 7%
  • 24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीने तक- 7.10%
  • 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7.40%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने तक- 7%
  • 45 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने से कम- 6.75%
  • 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.75%

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 

बैंक ने सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में आखिरी बार 23 अप्रैल 2026 को बदलाव किया था। एक लाख रुपये से कम के अमाउंट पर 2.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।  एक लाख रुपये से लेकर 3 लाख से काम के बैलेंस पर भी 2.50% ब्याज मिल रहा है। 3 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये से कम के अमाउंट पर 2.75% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये से कम के अमाउंट पर 3.50% ब्याज मिल रहा है। जबकि 10 लाख रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 6.50% और 25 करोड़ रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 6.75% ब्याज बैंक दे रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews