Hindi News

5 साल के FD पर मिलेगा 8.40% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
लघु वित्त बैंक ने अगस्त में ब्याज दरो में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। आरडी के लिए भी नए रेट लागू किए गए हैं। अभी भी इंटरेस्ट रेट 8% से ज्यादा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा? 
5 साल के FD पर मिलेगा 8.40% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की एमपीसी बैठक के फैसले की घोषणा 6 अगस्त को होने वाली है। इससे पहले सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डोमेस्टिक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रूपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं।  इसके बाद भी बैंक कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में अधिक रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 40 बीपीएस एक्स्ट्रा इंटरेस्ट मिल रहा है।

संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक 4% से लेकर 8.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 4.40% और अधिकतम 8.40% है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न

सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल के एफडी पर मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट 8.20% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 20 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न इस मैच्योरिटी स्लैब पर मिलने वाला है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 8.40% है। दूसरे नंबर पर 30 इस महीने से अधिक और 36 महीने तक की एफडी स्कीम है। इस पर जनरल पब्लिक को 7.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिको को 8.15% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा एक साल से लेकर 30 महीने तक के अलग-अलग टेन्योर पर 7.50% रिटर्न मिल रहा है।

मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से ब्याज दर

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 4.50%
  • 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने से अधिक और एक साल से कम- 6%
  • 1 साल- 7.50%
  • 1 साल से अधिक और 15 महीने तक- 7.50%
  • 15 महीने से अधिक और 18 महीने तक- 7.50%
  • 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.50%
  • 2 साल से अधिक और 30 महीने तक- 7.50%
  • 30 महीने से अधिक और 36 महीने तक- 7.75%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.75%
  • 5 साल- 8.20%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए नए रेट लागू 

एफडी के साथ-साथ बैंक में रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। नए रेट 1 अगस्त से लागू हो चुके हैं। 6 महीने से लेकर 25 साल तक की आरडी पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 5% और अधिकतम 8.20% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.40% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews