Hindi News

888 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले एक लघु वित्त बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
888 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

बजट 2026 के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव की संभावनाएं हैं। इससे पहले इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। नए रेट्स 2 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट्स में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले नजदीकी शाखा या आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.20% रिटर्न ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।  रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न सभी टेन्योर पर मिल रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दरें 4% से लेकर 7.70% हैं।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 888 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर ऑफर कर रहा है। 2 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर 7% या इससे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 444  दिन से लेकर 2 साल से इस तक के निवेश पर 6.90% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.40% है।

181 दिन से लेकर 364 दिन का निवेश करने पर बैंक 6.35% ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक न्यूनतम 1,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, रेगुलर एफडी के लिए निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम हैं।

टेन्योर-वाइज ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 4%
  • 46 से लेकर 62 दिन- 4.75%
  • 63 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5.25%
  • 121 से लेकर 180 दिन- 5.25%
  • 181 से लेकर 210 दिन- 6.35%
  • 211 दिन से लेकर 260 दिन- 6.35%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.35%
  • 1 साल से लेकर 443 दिन- 6.90%
  • 444 दिन- 6.90%
  • 445 दिन से लेकर 8 महीने तक- 6.90%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.90%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 776 दिन- 7%
  • 777 दिन- 7%
  • 778 दिन से लेकर 888 दिन- 7%
  • 889 दिन- 7.20%
  • 890 दिन से लेकर 3 साल तक- 7%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल तक- 7%
  • 4 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 7%