रेपो रेट में कटौती के बाद यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कम रिटर्न ऑफर करने का ऐलान किया है। इसके बावजूद ग्राहकों को एफडी पर कई बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है, जो निवेशकों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है। नए रेट लागू भी हो चुके है। यह लघु वित्त बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 4% और अधिकतम 8.60% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।
कुछ टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या अधिक उम्र होने पर) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। मतलब सीनियर सिटीजंस के लिए FD दरें अधिकतम 9.10% है। हालांकि न्यूनतम इंटरेस्ट रेट अभी भी 4% है। एक्स्ट्रा रिटर्न का लाभ उठाया के लिए 61 दिन या इससे के टेन्योर को चुनना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि नॉन-रेज़िडेन्ट वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह नियम लागू नहीं होता।
सबसे अधिक रिटर्न पाने के लिए कौन-सा टेन्योर चुनें?
सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 1001 दिन के एफडी पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% है। इसके अलावा 701 दिन, 12 महीने से लेकर 3 साल तक और 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर बैंक 8% ब्याज जनरल सिटीजंस को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज इन तीनों टेन्योर पर मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति टेन्योर में 501 दिन के टेन्योर में पैसा लगाता है तो उसे 7.75% ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजंस को 8.25% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 165 दिन से लेकर 6 महीने के डिपॉजिट पर 6% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इस टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट जान लें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से 45 दिन- 4.25%
- 46 से 60 दिन- 5.25%
- 61 दिन से 90 दिन- 5.50%
- 91 से 164 दिन- 5.75%
- 165 दिन से लेकर 6 महीने तक- 6%
- 6 महीने से अधिक और 201 दिन तक- 6.75%
- 202 दिन से लेकर 364 दिन तक- 6.75%
- एक साल- 7%
- 1 साल 1 दिन- 7.25%
- 1 साल 1 दिन से अधिक और 500 दिन तक- 7.25%
- 501 दिन- 7.75%
- 502 दिन से लेकर 18 महीने तक- 7.50%
- 18 महीने से अधिक और 700 दिन तक- 7.50%
- 701 दिन- 8%
- 702 दिन से लेकर 1000 दिन तक- 7.50%
- 10001 दिन- 8.60%
- 1002 दिन से लेकर 3 साल तक- 8%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 8%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7%






