MP Breaking News

प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 555 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 6.90% ब्याज, 30 सितंबर है डेडलाइन 

आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को भी एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है। इसकी डेडलाइन भी नजदीक है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

आईडीबीआई बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। वर्तमान में बैंक “उत्सव FD” नाम की स्पेशल स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2026 है। अन्य एफडी टेन्योर के मुकाबले इस योजना पर सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर ब्याज मिल रहा है। प्रीमेच्योर विड्रोल की अनुमति भी बैंक देता है। इसमें दो टेन्योर ऑप्शंस मिलते हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

ग्राहक 555 दिन या 700 दिन के स्पेशल टेन्योर को चुन सकते हैं। 555 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% रिटर्न मिल रहा है।

बैंक ये 3 एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है

बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को आईडीबीआई चिरंजीवी नाम की स्कीम भी दे रहा है। जिसमें 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें भी 555 दिन और 700 दिन के ऑप्शंस मिलते हैं। 370 दिन का आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी बैंक ऑफर कर रहा है। जिसमें सामान्य नागरिकों को 6.10% ब्याज मिल रहा है। वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत 1111 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% रिटर्न बैंक दे रहा है। 5 साल के टैक्स सेविंग एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25 और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% रिटर्न मिल रहा है।

रेगुलर एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा?

आखरी बार बैंक में फरवरी 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 3 करोड़ रुपये के एफडी पर 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक सभी टेन्योर पर 0.50% ब्याज की सुविधा दे रहा है। अधिकतम ब्याज दर 7% है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एचडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.15%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.35%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.60%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.35%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.80%
  • एक साल- 6.20%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6. 25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम- 6.50%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.35%
  • 5 साल- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 7 साल तक- 5.95%
  • 7 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.90%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक-4.80%

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 555 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 6.90% ब्याज, 30 सितंबर है डेडलाइन